जौनपुर: विधायक ने करमपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का किया लोकार्पण

जौनपुर विधायक ने करमपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का किया लोकार्पण


ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, आवागमन की सुविधा होगी बेहतर
जौनपुर। बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमपुर में ग्रामीणों की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी की। उन्होंने नहर पटरी पिच रोड से शिव सेवक के घर होते हुए आगे पिच रोड तक बने 503 मीटर लंबे नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। मार्ग के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
लोकार्पण के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार और उनकी प्राथमिकता है। गांवों में अच्छी सड़कें और संपर्क मार्ग विकसित होने से लोगों का आवागमन सुगम होता है तथा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान होती है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों की आवश्यकता और मांग के आधार पर जरूरी संपर्क मार्गों के निर्माण एवं सुधार का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का ध्यान रखने की बात भी कही।
ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण और लोकार्पण पर विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके बनने से आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर नरसिंह बहादुर सिंह, राजेंद्र मिश्र, विनोद तिवारी, श्रीकांत दूबे, विनय यादव, लाल बहादुर दूबे, कमलेश मिश्र, छेदी मिश्र, बलराम मिश्र, राधेकांत मिश्र, मस्तराम मिश्र, संजय सिंह समेत अन्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर: विधायक ने करमपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का किया लोकार्पण

जौनपुर: विधायक ने करमपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का किया लोकार्पण

जौनपुर: विधायक ने करमपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का किया लोकार्पण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ