निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा, जाम से मिलेगी राहत
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग स्थित श्रीकृष्णानगर रेलवे क्रॉसिंग भलुवाही के संपार संख्या 23-सी पर निर्माणाधीन दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया और इस वर्ष के अंत से पहले ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद जताई गई।
निर्माण कार्य की प्रगति को देखते हुए विश्वास जताया गया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ओवरब्रिज के शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से इस ओवरब्रिज के निर्माण पूरा होने का इंतजार है।
कृष्णानगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से रेलगाड़ियों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने से लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
0 टिप्पणियाँ