जौनपुर: रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व : रमेश चंद्र मिश्र


रसोईया बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन

बढ़े मानदेय और कैशलेस उपचार समेत सुविधाएं मिलने पर रसोइयों ने जताई प्रसन्नता

जौनपुर। बीआरसी बदलापुर पर बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस दौरान रसोईया बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बढ़े मानदेय, कैशलेस उपचार की सुविधा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर रसोइयों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में रसोईया बहनों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने सरकार की ओर से मानदेय में वृद्धि तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दिए जाने को उनके हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। रसोईया बहनों से रक्षासूत्र बंधवाना उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। सरकार का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मिलें। विधायक ने कहा कि रसोईया बहनें विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनके सम्मान और कल्याण के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। बढ़े हुए मानदेय, कैशलेस उपचार समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की संवेदनशीलता और महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ