सीएचसी शाहगंज में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. रफीक फारूकी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। शहीदों के बलिदान से मिली स्वतंत्रता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और प्रत्येक जरूरतमंद तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना स्वास्थ्यकर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ