जौनपुर: गीतांजलि का 54वां रितु अभिनन्दन एवं पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

जौनपुर: गीतांजलि का 54वां रितु अभिनन्दन एवं पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न
अतिथियों ने कल्पवृक्ष, रूद्राक्ष एवं चन्दन का पौधा लगाकर लोगों को किया प्रेरित
जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि का 54वां रितु अभिनन्दन एवं पौधरोपण कार्यक्रम नगर के सुखीपुर में स्थित एक स्कूल हुआ जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष नीरज शाह ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. मुक्ता राजे अध्यक्ष भूगोल विभाग सरकारी पीजी कॉलेज मेहरावां एवं विशिष्ट अतिथि डा. शीला सिंह संस्थापिका, विशिष्ट अतिथि अनीता सिंह शहर कोतवाल, विशिष्ट अतिथि बिट्टू किन्नर प्रदेश अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ रहीं।
प्रथम चरण में अतिथियों ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके विद्यालय परिसर में कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, लाल एवं सफेद चन्दन का पौधा लगाकर शुद्ध पर्यावरण का संदेश दिया। समारोह के द्वितीय चरण में अतिथियों ने टैगोर जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह संस्था के पदाधिकारी ने भेंट किया।
अतिथियों का स्वागत संस्था के पूर्व अध्यक्ष डा. ब्रह्मेश शुक्ला ने किया। महासचिव रामानन्द विश्वकर्मा ने गीतांजलि के 54 वर्ष के क्रिया—कलापों पर प्रकाश डाला जिसके बाद मंचासीन अतिथियों ने पौधरोपण को बढ़ावा देते हुये संरक्षण पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि एक ही वृक्ष लगायें परंतु उसकी देखभाल अवश्य रें। इसी क्रम में सुरेन्द्र जायसवाल, राम प्रताप सोनी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक रूप नारायण माली ने संस्था के रचनात्मक एवं सामाजिक एवं धार्मिक कृतियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, संरक्षक चन्द्र प्रताप सोनी, पूर्व अध्यक्ष गौतम सोनी, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, डा. पीके सिंह, रमेश शर्मा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, गोपाल दास विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता, सुनील शाह, विनोद पाठक, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अमित सैनी, ऋषभ माली, रमन सोनी, अमित सोनी, मनोज विश्वकर्मा, ओम प्रकाश सोनी, अशोक मौर्य, धर्मसेन सिंह, रविशंकर जी, विवेक प्रताप सेठी, अमरनाथ गुप्ता, दिनेश सेठ, रवि सेठ, कुलदीप सोनी, दिवेश साहू, अमन सहगल, रवि विश्वकर्मा, साजन शर्मा, राहुल सेठी, आनन्द यादव, संदीप सोनी, राजन सोनी, संजीव सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, महेन्द्र अग्रहरि, धनंजय पाठक, श्याम बाबू वर्मा, योगेन्द्र पाण्डेय, अमरीश पाण्डेय, मनोज चतुर्वेदी, संतोष त्रिपाठी, अजय साहू, मनोज तिवारी, रविकान्त जायसवाल, रमेश सिंह, रामरतन सोनी, संतोष साहू, जियाराम यादव, सूर्यनाथ चौबे, अनिल सेठ, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, प्रदीप साहू, उत्कर्ष शाह, श्रेयांश शंकर, उद्धव शाह, शशांक सिंह, राजेन्द्र खत्री, दीपक जावा, कृष्णा कुमार जायसवाल, निखिलेश सिंह, विवेक सिंह, नवीन मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, चन्दन सिंह, घनश्याम गुप्ता, कीर्ति सिंह, शरद साहू, नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, हरिश्चन्द्र गुप्त, संजय जेब्रा, सर्वेश साहू, रवि गुप्ता, उमापति केडिया, राजेश गुप्ता पत्रकार, संजय गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, आशीष बोस, विशाल खत्री सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद संस्थाध्यक्ष नीरज शाह ने किया। अन्त में सभी ने रविन्द्र नाथ टैगोर की लिखित राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक महेन्द्र देव विक्रम ने किया।

नेहा पॉवर टूल्स अहियापुर जौनपुर पावर टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स


वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ