पूर्व गृह राज्यमंत्री के जन्मदिवस पर जनसेवा संकल्प समारोह में राष्ट्र की उन्नति का लिया संकल्प
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा सहोदरपुर में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस पर शुक्रवार को "जन सेवा संकल्प समारोह" आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके पैतृक ग्राम स्थित पावन श्री देव स्थान खमपुर सिद्ध स्थान पर वैदिक विधि से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।
समारोह में उपस्थित लोगों ने केक काटकर कृपाशंकर सिंह का जन्मदिवस मनाया और उनके सार्वजनिक जीवन में समाज एवं राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान को स्मरण किया।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह ने जनसेवा को सदैव अपना धर्म माना है। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सेवा का सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज को आगे भी मिलता रहे। उपस्थित लोगों ने जनसेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
समारोह में डॉ. विकास सिंह (एमबीबीएस, एम.डी.), भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ