बदलापुर खुर्द में सर्पदंश से महिला की मौत के बाद भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बदलापुर खुर्द में सर्पदंश से महिला की मौत के बाद भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने उदपुर गेल्हवा पहुंचकर एक अन्य शोकाकुल परिवार से भी मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्राम बदलापुर खुर्द निवासी सिंदू निषाद की सर्पदंश से हुई असामयिक मृत्यु की सूचना पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों का हालचाल जाना, उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की ओर से सर्पदंश पीड़ित परिवारों के लिए निर्धारित चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं बिना विलंब पूरी की जाएं, जिससे परिवार को शीघ्र आर्थिक संबल मिल सके।
इसके उपरांत विधायक ग्राम उदपुर गेल्हवा पहुंचे, जहां शिवनाथ मौर्य की माता के निधन पर उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह वियोग सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
विधायक ने कहा कि
सर्पदंश जैसी घटनाएं अत्यंत दुखद होती हैं। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
0 टिप्पणियाँ