जौनपुर: वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती समारोह में शामिल होंगी विधायक डॉ. रागिनी सोनकर


30 जून को प्रयागराज के हनुमानगंज स्थित विरगापुर तिराहा मंडोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत

 

जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर 30 जून को प्रयागराज में आयोजित वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  
इस संबंध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने 28 मई 2026 को आधिकारिक पत्र जारी कर प्रयागराज (गंगापार) के जिलाध्यक्ष अनिल यादव को कार्यक्रम की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि डॉ. रागिनी सोनकर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर वीरांगना ऊदा देवी पासी के शौर्य, बलिदान और सामाजिक योगदान को नमन करेंगी।
डॉ. रागिनी ने जताया कि 
"वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय इतिहास की ऐसी महान वीरांगना थीं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अद्वितीय साहस का परिचय दिया। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह में शामिल होना मेरे लिए गौरव का विषय है। आइए, हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।"
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ