प्रयागराज : सीएम द्वारा मेरी पुस्तक की आमुख लिखना मेरे लिए लिए अत्यंत गौरव की बात : अंकिता राज


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं लेखिका अंकिता राज, पुस्तक पर मिला आशीर्वाद

डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा के साथ की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

प्रयागराज/लखनऊ। प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी, प्रसिद्ध लेखिका, शिक्षाविद गीतकार कलाकार पेरेंटिंग कोच, ग्रीनहैथ की संस्थापक एवं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट अंकिता राज ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अंकिता राज ने अपनी पुस्तक “Quick Tips for Health and Happiness” को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अंकिता राज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनकी पुस्तक की आमुख (Preface) लिखना उनके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण उनके लिए नई ऊर्जा, नए उत्साह और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा का स्रोत है।
 कहा कि सीएम योगी ने मेरी पुस्तक की आमुख लिखी है। उनके अमूल्य आशीर्वाद, मार्गदर्शन और स्नेह के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह पल केवल सम्मान का नहीं, बल्कि एक नए जुनून, नई ऊर्जा और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा का प्रतीक है।”
मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि 
“अंकिता राज की पुस्तक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद निश्चित रूप से उनके सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।”
मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार परामर्श और समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। अंकिता राज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ