लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर अपर्णा यादव समेत परिवारजनों से मिले धनंजय सिंह, शोक संवेदना व्यक्त कर आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
जौनपुर /लखनऊ। पूर्व सांसद धनंजय सिंह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर स्व.मुलायम सिंह यादव के पुत्र स्वर्गीय प्रदीप यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपर्णा यादव समेत परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शुक्रवार को लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दिवंगत प्रतीक यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव का असमय निधन बेहद दुखद है और इससे समाजवादी परिवार के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को भी बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती।
उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। पूर्व सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
0 टिप्पणियाँ