जौनपुर: आंधी-तूफान से दीवार गिरने पर महिला की मौत, खेल मंत्री ने परिजनों को सौंपी 4 लाख की सहायता राशि का चेक

अंबेडकर नगर जिले के ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ पहुंचकर राज्य मंत्री ने जताई संवेदना, बोले— भाजपा सरकार हर दुःख की घड़ी में जनता के साथ

जौनपुर। अम्बेडकरनगर जनपद के ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ में आंधी-तूफान के दौरान दीवार गिरने से श्रीमती सुकना देवी की असामयिक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता के तहत 4 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि परिजनों को प्रदान की गई।

प्रभारी जनपद अम्बेडकरनगर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ पहुंचकर आंधी-तूफान की चपेट में आने से दीवार गिरने के कारण मृत हुई सुकना देवी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में सदैव सहभागी बनकर खड़ी है और आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत कर परिवार को प्रदान की गई है।”
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर त्रयम्बक तिवारी, जिलाधिकारी, एसडीएम तथा ग्राम प्रधान सहित अन्य प्रशासनिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ