जौनपुर. होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर होम्योपैथी डीलर्स एसोसिएशन, जौनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को “शुभ मंगलम इवेंट एंड डांस क्लासेस, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर” के तत्वावधान में भव्य रूप से सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोरमा मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका जौनपुर उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र बहादुर सिंह ‘नवाब’ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी शुभम गुप्ता द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसे प्रकृति, रिया, खुशी, अंश एवं आयुषी ने प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद स्वागत नृत्य में आयुषी, रिया, प्रगति एवं हिमांशी ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
देशभक्ति नृत्य में रितिका, वर्णिका, रिया, अंशुमान, शुभम, रिया एवं अंश ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों में देशप्रेम का उत्साह भर दिया। वहीं दुर्गा स्तुति में आयुषी, प्रकृति एवं हिमांशी ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त कृष्ण लीला में शुभम, अंशुमान, अंश, वीवान, प्रकृति, आयुषी, रिया, आरोही, वर्णिका, रितिका एवं रिया ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ