अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर महिलाओं का होगा शीघ्र समाधान : नीलम सिंह
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह से की मुलाकात
विधायक रमेश सिंह व सदस्य जिला पंचायत ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
जौनपुर। विधायक रमेश सिंह के पैतृक निवास बस्ती बंदगान, गभिरन बाजार के निकट (पेट्रोल पंप के पीछे) बने कार्यालय पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह से मुलाकात की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शिष्टाचार भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर विधायक रमेश सिंह और सदस्य जिला पंचायत ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने आजीविका, रोजगार, ऋण सुविधा, तथा स्थानीय समस्याओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों को विस्तार से रखा।
नीलम सिंह ने सभी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपनी बात रखे जाने पर संतोष व्यक्त किया और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ