बृहस्पति फाउंडेशन की ओर से एम.वी.एम. पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम, कर्मजीतपुर सुंदरपुर में एक सांस्कृतिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुतियाँ भी प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना था। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बच्चों का दिल जीत लिया और पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से अमित प्रजापति, आँचल सिंह, रोहित सोनी, रितेश सिंह एवं चंद्र सोनकर उपस्थित रहे। वहीं कलाकारों में मुख्य रूप से समीक्षा शर्मा, गांधी जी वान्या और अंशिका सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
0 टिप्पणियाँ