जौनपुर: ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

खुटहन ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना (जीपीडीपी) अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 



जौनपुर। खुटहन ब्लॉक सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना (जीपीडीपी) अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह/सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय मिश्रा के निर्देशन में आयोजित हुआ। ग्रामीण क्षेत्र  को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रधान, ग्राम पंचायत सचिवों सहित महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य प्रशिक्षक जिलाजीत निषाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर रोजगार बढ़ाना है ताकि वे अपने हुनर के माध्यम से स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें और परिवार की आय में सहयोग दे सकें। संचालन प्रशिक्षक अभय कुमार ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, अखिलेश वर्मा, आलोक सिम्मी सिंह, दीपक पाल, प्रमोद यादव, कृष्ण कुमार यादव, विनय चौरसिया, मदन गोपाल, प्रधान लाल बहादुर, शिव अजोर, बैजनाथ यादव, पंचायत सहायक लक्ष्मी गौतम, बिपिन, बबीता एवं वंदना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ