जौनपुर: सम्राट अशोक महान के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सिंह

धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की जयंती, निकली भव्य रैली

मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड के ग्राम सभा समोधपुर में शुक्रवार को सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य रैली निकालकर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया।
 मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि समोधपुर संजय सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली समोधपुर मौर्य बस्ती से प्रारंभ होकर कशियापुर, पानबाबा, परशुरामपुर, बांगरकला चौराहा, पट्टीनरेंद्रपुर, बसौली, भेला, शाहमाऊ, ऊंचगांव और जमौली होते हुए पुनः समोधपुर पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक महान का जीवन हमें अहिंसा, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नारायण मौर्य और शिवशंकर मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में धर्म, शांति और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। हमें उनके विचारों को अपनाकर समाज में सद्भाव और एकता को मजबूत करना चाहिए।
रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान देव प्रकाश सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व प्रधान), राजबहादुर सिंह, राजेश सिंह, राम रतन मौर्य, शोभनाथ मौर्य (बीडीसी), मुन्नी लाल मौर्य, आलोक सिंह, सुरेश कुमार कनौजिया, मनोज मौर्य, मनीष मौर्य, लल्लन मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ