- जनसंवाद से त्वरित समाधान, गाँव-गाँव सड़क और मजबूत बिजली व्यवस्था से क्षेत्र में विकास को मिली नई गति
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। जनसुनवाई, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनता के साथ निरंतर संवाद के जरिए क्षेत्र में विकास और खुशहाली का माहौल बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। विधायक रमेश सिंह ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल को जनता की सेवा, सुशासन और समर्पित नेतृत्व को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि शाहगंज विधानसभा के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान कराया जा रहा है। इससे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद मजबूत हुआ है और आम लोगों की परेशानियों का समय पर निस्तारण हो पा रहा है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। गाँव से लेकर नगर तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अन्य विकास योजनाओं को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि शाहगंज विधानसभा के विकास और खुशहाली के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जनता का जो विश्वास और आशीर्वाद हमें मिला है, उसी के बल पर क्षेत्र को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के स्नेह और सहयोग से ही विकास की यह यात्रा संभव हो पाई है और आगे भी इसी विश्वास के साथ जनसेवा जारी है।

0 टिप्पणियाँ