जौनपुर। मड़ियाहूं की ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव की सास एवं जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव की माता के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पिपरा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
0 टिप्पणियाँ