जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज द्वारा नगर के एक होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की महिला सदस्यों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने तथा समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा तथा समाज और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि करंजाकला विकासखंड जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम यादव रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नरेंद्र कौर भाटिया (उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने वाली प्रथम महिला टुकड़ी की सदस्य एवं सेवानिवृत्त थाना अध्यक्ष) तथा डॉ. अंजना सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू भगवा वाहिनी उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर आराध्य का पूजन-अर्चन किया गया और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार रखे और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि पूनम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कौर भाटिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नारी शक्ति असीमित है। यदि महिलाएं दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहयोग के माध्यम से महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की समस्त महिला सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायन लेडी शिल्की श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजना सिंह का विस्तृत जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात लायन लेडी जूही सिंह ने विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कौर भाटिया के जीवन परिचय का विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद डॉ. प्रिया सिंह ने मुख्य अतिथि पूनम यादव के जीवन परिचय को विस्तार से प्रस्तुत किया।
संस्थाध्यक्ष आराधना सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंच सके।
इस अवसर पर अर्चना सिंह ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है और समाज को नई दिशा दे रही है।
लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन अतुल सिंह ने इंटरनेशनल वूमेन्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और समाज में उनकी भूमिका को पहचान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज भविष्य में भी समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक अर्चना श्रीवास्तव और एकता बरनवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आराधना सिंह यवनिका सिंह, सीमा सहाय, चेतना साहू, किरण सेठ, नीतू सिंह, सुषमा सोनकर, निशा कनौजिया, रेखा सिंह, शिल्पी जायसवाल , मीना गुप्ता, बबीता जयसवाल, पूजा श्रीवास्तव, उमा गुप्ता, रजनी साहू, माया मौर्य, सुधा बैंकर, मेघना रस्तोगी, वंशिका सिंह , पूनम जायसवाल , ज्योति जयसवाल डाली गुप्ता, नीतू गुप्ता, साक्षी टंडन ,सुमन गुप्ता ,पूजा श्रीवास्तव ,प्रिया सिंह ,शिल्की श्रीवास्तव ,अर्चना श्रीवास्तव,एकता बरनवाल ,जूही सिंह ,शोभा सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ