जौनपुर: रोज़ा इफ्तार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक : श्यामलाल पाल

जौनपुर: रोज़ा इफ्तार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक : श्यामलाल पाल
  • रोज़ा इफ्तार में दिखी भाईचारे, सादगी और अपनेपन की झलक 
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की मौजूदगी में रोज़ा इफ्तार
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक होटल में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी तथा गोपालपुर–आजमगढ़ के विधायक नफीस अहमद सहित  क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाक़ात की और रमज़ान के पवित्र महीने में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने एक साथ इफ्तार कर एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। रोज़ा इफ्तार जैसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति करती रही है। पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी विश्वास और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी रोज़ेदारों को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और भाईचारा ही समाज की असली ताकत है। नदीम अहमद और सैयद उरूज ने आभार व्यक्त किया।
जे.सी.आई जौनपुर 2026 अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की तरफ से आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ