जौनपुर: श्री पैथोलॉजी की पहल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ इलाज

जौनपुर: श्री पैथोलॉजी की पहल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ इलाज

  • खुटहन क्षेत्र के सीताराम सिंह इंटर कॉलेज त्रिकौलिया में अयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन 
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के सीताराम सिंह इंटर कॉलेज त्रिकौलिया में सोमवार को श्री पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर लगाया गया। इसमें 300 सौ से अधिक लोगों का  इलाज़ और 200 को डिस्काउंट कार्ड बनाया गया।
मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने कहा कि निजी संस्थाओं द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। इससे जरूरतमंदों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलती है। कहा कि इससे इलाज के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों की भटकन समाप्त होगी और क्षेत्र में ही इलाज सुलभ होगा। प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक नरसिंह बहादुर सिंह ने भी आयोजन की प्रशंसा की। प्रबंधक ने इसे समाज हित में उपयोगी बताया। 
जौनपुर: श्री पैथोलॉजी की पहल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ इलाज

आयोजक डॉ. रविशंकर सिंह ने बताया कि श्री पैथोलॉजी की ओर से इस निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं इलाज कर उन्हें मुफ्त में दवा दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह एवं सच्चिदानंद सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष मौर्य, डॉ अभिषेक मिश्रा, डॉ आदित्य सिंह, डॉ. इप्सिता सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. ओम करण सिंह, डॉ आरिफ खान, डॉ विनोद, डॉ. दीपक शर्मा, दल  सिंगार यादव, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्र, पृथ्वी यादव, प्रांजल सिंह, डॉ एसके श्रीवास्तव, हरिनारायण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
JCI Jaunpur 2026 President Anjani Prajapati  की तरफ से Chaitra Navratri की हार्दिक शुभकामनाएं


Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ