जौनपुर: युवाओं की बहुमुखी प्रतिभा के विकास में तकनीकि उपकरणों की भूमिका अहम: प्रो. रणजीत पांडेय

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में हुआ टैबलेट वितरण 

जौनपुर।सुईथाकला के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय परिसर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 55 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटी गई।टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।  
प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। तकनीकि  शिक्षा युवाओं के बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने में अहम भूमिका निभा रही है।सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, ऑनलाइन अध्ययन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन संसाधनों का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
 संचालन नोडल अधिकारी डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए टैबलेट वितरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ वंदना तिवारी, डॉ जितेंद्र सिंह तथा जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ