जौनपुर: चक्रदूत प्रजापति समाज के नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह

जिलाजीत, राम किशुन को बनाया गया संरक्षक, मुकेश बनाए गए जिला उपाध्यक्ष
होली मिलन समारोह की रूपरेखा को लेकर किया गया मंथन
जौनपुर। नगर के अहियापुर में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर निवासी शिक्षक जिलाजीत प्रजापति पुत्र स्व. भुलई प्रजापति व नगर के थाना कोतवाली मोहल्ला रौजा अर्जन के निवासी राम किशुन प्रजापति पुत्र स्व. अलगू राम प्रजापति को संरक्षक एवं नगर के मियांपुर निवासी मुकेश प्रजापति पुत्र स्व. हरिराम प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष व नगर के मोहल्ला रौजा अर्जन निवासी बाला प्रजापति पुत्र अरविंद प्रजापति को नगर अध्यक्ष तथा जौनपुर जफराबाद हौज खास निवासी साहेब लाल प्रजापति पुत्र मिठाई लाल प्रजापति को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इसी दौरान होली मिलन समारोह की रूपरेखा को लेकर मंथन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत प्रजापति एवं संचालन उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र प्रजापति, संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, दीपक प्रजापति, संतोष प्रजापति, संजय प्रजापति, लालजीत प्रजापति, सावन प्रजापति, गौरव प्रजापति, अनूप प्रजापति, वरुण गुरु, आदर्श प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ