जौनपुर: मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर बनेगा पिलकिच्छा घाट: विधायक


विधायक रमेश सिंह ने ब्लॉक प्रमुख एवं अधिकारियों के साथ खुटहन स्थित पिल्किच्छा घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर। खुटहन विकासखंड क्षेत्र के पिलकिछा घाट के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह ने खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव के साथ पिल्किच्छा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। घाट को मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए विस्तृत चर्चा की। विधायक ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक रमेश सिंह ने बताया कि पिलकिछा घाट को मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घाट को आधुनिक सुविधाओं से लैश एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक ने बताया कि प्रस्तावित योजना अंतर्गत सुव्यवस्थित शवदाह स्थल, आकर्षक पार्क एवं हरित क्षेत्र, समुचित प्रकाश व्यवस्था, बदलापुर–शाहगंज मार्ग से घाट तक 6 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा शुद्ध पेयजल व्यवस्था, संपूर्ण घाट पर वाराणसी के घाटों की तर्ज पर पत्थर बिछाने का कार्य तथा व्यवस्थित दुकानों को स्थापित कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ