खुटहन के धिरौली नानकार गांव स्थित बाबा बान दईत मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा
जौनपुर खुटहन। पटैला बाजार के निकट धिरौली नानकार गांव स्थित बाबा बान दईत मंदिर में मुख्य यज्ञ आचार्य वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी के सानिध्य में शुक्रवार को वेदी-पूजन एवं यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। आचार्य शिवकुमार त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजा अर्चना एवं पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश कराया। मुख्य यजमान सपा नेता एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. सूर्यभान यादव ने क्षेत्र की महिलाओं और कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। इसमें स्कूली छात्राएं भी शामिल हुईं। उन्होंने कलश यात्रा को धर्म और संस्कृति का प्रतीक बताया। कहा कि कलश यात्रा भारतीय संस्कृति और धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को एकजुट करती है और उन्हें अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ती है। कलश को पवित्र माना जाता है और इसे यात्रा पर ले जाने से लोगों का मन पवित्र होता है। मौके पर आचार्य राकेश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडेय, आदित्य नारायण तिवारी, अखिलेश यादव, उमेश शर्मा, आशीष कुमार यादव, संत लाल गौड़, लक्ष्मी शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ