जौनपुर: सुइथाकला का शिक्षा के क्षेत्र में दबदबा निरंतर कायम : बीएसए


राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सुइथाकला से 40 छात्र-छात्राएं चयनित

जौनपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2026-27 में सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र का जनपद में दबदबा कायम है। इस परीक्षा का परिणाम रविवार अपराह्न घोषित हुआ है जिसमें जिले में कुल 352 छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। इस सफलता से बच्चों के अभिभावकों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इसमें कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद के 11, अशोकपुर कला के 08 और सुइथाकला के 05 बच्चों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर ब्लॉक क्षेत्र में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला से 05, जैनपुर और चेतरहा से 4-4, कुसिया बहार, सारी जहांगीर पट्टी और अरसिया से दो- दो, दिपाईपुर और पूरा संभल शाह से एक-एक बच्चे सफल हुए हैं। इसका श्रेय बच्चों और शिक्षकों के कठिन परिश्रम व अभिभावकों के त्याग को जाता है। इस परीक्षा में सफल होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बच्चों, उनके माता-पिता और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास को सराहा है। 
बीएसए ने प्रधानाध्यापकों दुष्यंत मिश्र, सतीश सिंह और पारसनाथ यादव सहित अन्य शिक्षकों को बधाई दी है। बीएसए ने कहा कि सुइथाकला का शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कायम है। यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है जिससे सभी विद्यालयों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा जिससे विकासखंड क्षेत्र का प्रदेश और देश में कीर्तिमान कायम रहे।  इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, डॉ राकेश चंद्र तिवारी, हृदय प्रसाद सिंह रानू, डॉ रणजीत सिंह, प्रो. रणजीत पांडेय, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, सुरेश पांडेय, डॉ.अजेय प्रताप सिंह, विनय त्रिपाठी, डॉ अविनाश वर्मा, धर्मदेव शर्मा, डॉ.विनोद कुमार सिंह वत्स, डॉ. रणंजय सिंह, सुधाकर सिंह, अजय मिश्रा, उमेश चंद्र यादव, पंकज सिंह, संजय सिंह, अरविंद यादव, डॉ. निशाकांत आदि लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ