जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी संजीव साहू को लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सोनू जायसवाल ने कहा कि संजीव साहू के जिलाध्यक्ष बनने पर लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल और मजबूत होगा। यह संगठन हमेशा व्यापारी हित में काम करेगा।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक बैंकर ने श्री साहू को माल्यार्पण करते हुये बधाई दिया। साथ ही संगठन को हमेशा व्यापारी हित के लिए संघर्ष करने का आह्वावन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सोनू जायसवाल, अशोक बैंकर, शशि सेठ, कन्हैया यादव, अमर सेठ, विजय साहू, राजन साहू, शमीम अहमद, राजेन्द्र सेठ, रत्ती लाल सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि आनलाइन विरोध का सरकार की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिये और ऑनलाइन विरोधी सरकार बननी चाहिये।

0 टिप्पणियाँ