जौनपुर: मां का दिव्य दर्शन करके अभिभूत हूं : विधायक

देवी धाम बसौली में विधायक रमेश सिंह ने टेका मत्था 

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र अंतर्गत बसौली के देवी धाम में गुरुवार की देर शाम शीतला माता मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रमेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराया। विधायक ने कहा कि मां का दिव्य और अलौकिक दर्शन करके अभिभूत हूं। मां आदिशक्ति एवं जगत जननी हैं जिनकी लीला अपरंपार है। मां का आध्यात्मिक तेज कण-कण में विराजमान है। विधायक ने बताया कि यह एक अद्भुत एवं जीवंत शक्तिपीठ है जहां आकर भक्तों की मन्नतें पूरी होती हैं। मुख्य पुजारी ने कहा कि यह मंदिर 14 कोस की परिधि के लोगों के लिए आस्था भक्ति एवं श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां से भक्तों की गहरी आस्था जुडी हुई है। जो भी निष्काम भाव से माता रानी के दरबार में आता है मां उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ