जौनपुर: एआई पर आधारित मॉडल रहे आकर्षण के केन्द्र

जौनपुर: एआई पर आधारित मॉडल रहे आकर्षण के केन्द्र
  • राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में आये अभिभावक बच्चों की कला एवं वैज्ञानिक दक्षता देख अभिभूत रहे। जाप्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित हार्ट, बीपी, सुगर, शरीर के विभिन्न अंगों के क्रिया—कलाप, प्रदूषण, एसी, ऑटो जेसीबी, रेलगाड़ी, ट्रैफिक, वाटर टैंक एलार्म, आर्ट, क्राफ्ट, वाटर साइकिल, ताजमहल आकर्षक का केन्द्र रहा। अनेक माडल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित रहे जिससे देख अतिथिगण काफी प्रभावित हुये। छात्राओं द्वारा बनाया गया दिल्ली का मीनार लोगो को बरबस ही अपनी तरफ आकृष्ट कर रहा था। प्रदर्शनी में समुद्री जानवर की दुनिया, द जंगल बुक तथा ग्लोबल वार्मिग के अलावा भूत बंगला का डरावना दृश्य रोमांच भरा रहा।
इसके पहले मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डा. मनोज मिश्र ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। साथ ही कहा कि यही बच्चे देश की धरोहर हैं जिन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। वहीं विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने समस्त अभिभावकों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज तिवारी, डायरेक्टर पारुल जायसवाल, ग्राम प्रधान अशोक जायसवाल, पूर्व प्रधान अमरनाथ यादव, बृजेश यादव, रोहन जायसवाल, सुनील यादव, राकेश शर्मा, श्रीराम गुप्ता, सुभाष त्रिपाठी, गीता सोनी, आशीष जायसवाल, दिलीप यादव, साक्षी यादव, बृजेश यादव, सुरेश यादव, अभियान सिंह सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिका, अभिभावक, बच्चे आदि मौजूद थे।
Pawan Kumar Prajapati, Proprietor of P.K. Tyre Agency, Jaunpur, extends his warmest wishes to all fellow citizens on Republic Day.

मो. हसन इण्टर कॉलेज जनपद जौनपुर की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ