जौनपुर: शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित के लिए संगठन ने दिया उल्लेखनीय योगदान: अनिरुद्ध त्रिपाठी - Chakradoot

जौनपुर: शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित के लिए संगठन ने दिया उल्लेखनीय योगदान: अनिरुद्ध त्रिपाठी - Chakradoot
  • चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में सीएम योगी ने प्रदेश में लागू किया कैशलेस चिकित्सा सुविधा: नरसिंह बहादुर 
  • टीडी पीजी कॉलेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में आयोजित हुआ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन सोमवार को टीडी  पीजी कॉलेज के महा राणा प्रताप व्यायाम शाला में आयोजित हुआ। सम्मेलन में 10 से अधिक जनपदों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने  मां सरस्वती एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का गौरवशाली एवं संघर्ष पूर्ण  इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन  ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के उत्थान के लिए हमेशा उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ पहला संगठन है जो शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारी सहित वित्तविहीन शिक्षकों के हित का मुद्दा अत्यंत मजबूती से उठता है। महामंत्री ने विशाल संख्या में जौनपुर में शिक्षकों को आगे आने वाले चुनौतियों के विषय में बताया। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इस विधान परिषद क्षेत्र से अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कसें। सम्मेलन वाराणसी परिक्षेत्र के नेतृत्व में आगे के संघर्ष का सबसे महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। यह क्षेत्र 2008 से ही संगठन का मार्गदर्शन कर रहा है। 
जौनपुर: शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित के लिए संगठन ने दिया उल्लेखनीय योगदान: अनिरुद्ध त्रिपाठी - Chakradoot

प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन की बहु प्रतीक्षित मांग कैश लेस चिकित्सा सुविधा की रही है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और संगठन के पदाधिकारियों ने अथक प्रयास किया जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में लागू किया। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, आंगनवाड़ी शिक्षक, वित्तविहीन शिक्षक यहां तक कि रसोइया को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रधान की गई। इसके लिए सीएम योगी ने जल्द ही शासनादेश लागू करने का आश्वासन दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का अगला कदम वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाना है जिसे दिलाकर ही संगठन चैन की सांस लेगा। संगठन के अथक प्रयास से ही सदस्य शिक्षक भी विनियमित हुए। मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, मंडल मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह यादव, डॉ.रमेश चंद सिंह, संतसेवक सिंह, जेपी राय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ जंगबहादुर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, दिनेश चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  | (24x7) Available Home Visit Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  DR. S.K. PRAJAPATI DPT (Physiotherapist) State Medical Faculty Lucknow Mob.: 7860648195, 8090217290, 7408380706

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ