जौनपुर: पूर्व प्राचार्य के निधन पर शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि- Chakradoot

जौनपुर: पूर्व प्राचार्य के निधन पर शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि- Chakradoot Jaunpur: Teachers' association pays tribute on the demise of former principal - Chakradoot

जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह के पिता प्रो. विजय बहादुर सिंह के निधन पर शनिवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी के मांडलिक मंत्री कुंवर यशवंत सिंह व जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रो. विजय बहादुर सिंह क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के प्राचार्य एवं भूगोल के विभागाध्यक्ष रहे जिनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। मौके पर शिव कुमार सरोज जिला महामंत्री, जय सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, दुष्यंत मिश्र जिला मंत्री, जिला प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह, ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  | (24x7) Available Home Visit Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  DR. S.K. PRAJAPATI DPT (Physiotherapist) State Medical Faculty Lucknow Mob.: 7860648195, 8090217290, 7408380706

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ