जौनपुर: पंडित धीरेंद्र शास्त्री असीमित आध्यात्मिक ऊर्जा के पुंज : रमेश सिंह


विधायक रमेश सिंह ने बागेश्वर धाम सरकार से लिया आशीर्वाद

जौनपुर। विधानसभा बाँदा की ग्रामसभा खुरहंड में विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर शुक्रवार को विधायक रमेश सिंह ने बागेश्वर धाम सरकार के महंत  पं.धीरेंद्र शास्त्री के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। विधायक ने बागेश्वर धाम सरकार का दर्शन कर अपने आप को अभिभूत महसूस किया। विधायक ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करके स्वयं को धन्य समझ रहा हूं। 
इस शुभ अवसर पर उन्होंने उनका स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक ने बताया कि महंत का आशीर्वाद हम सभी के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का स्रोत है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार असीमित आध्यात्मिक ऊर्जा के पुंज हैं जिनके दर्शन मात्र से मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है और आत्म साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि जन्म-जन्मांतर के अर्जित पुण्य के फल स्वरूप ऐसे दिव्य विभूति एवं महापुरुष का दुर्लभ दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ