जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने रचा सेवा का उत्सव, गरीबों में बांटे गुड़ व तिलवा

जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने रचा सेवा का उत्सव, गरीबों में बांटे लाई-गुड़, तिलवा
जौनपुर। स्नान-दान के पावन पर्व मकर संक्रांति पर लायंस क्लब क्षितिज ने मानवता और सेवा की एक सशक्त मिसाल पेश की। जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर असहाय व जरूरतमंद गरीबों को लाई, गुड़, तिल, तिलवा वितरित किए, वहीं बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पतंग, टॉफी, चॉकलेट व बिस्कुट भी बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत चाचकपुर स्थित सिपाह मुसहर बस्ती से हुई, जहां संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह के नेतृत्व में करीब 200 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्य ने समाज को पर्वों की वास्तविक भावना—सेवा, समर्पण और संवेदना—का संदेश दिया।
जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने रचा सेवा का उत्सव, गरीबों में बांटे लाई-गुड़, तिलवा

कार्यक्रम संयोजक देव आनंद ने कहा कि मकर संक्रांति केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं है, बल्कि यह त्याग, दान, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन किया गया दान अनेक गुना फलदायी होता है। आज हम सभी ने इस परंपरा को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म में उतारकर सार्थक किया है। आज जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों तक व बच्चों को सहायता पहुँचाकर हमने यह सिद्ध किया है कि समाज की सच्ची सेवा वही है, जो निःस्वार्थ भाव से की जाए। 
लायंस क्लब क्षितिज लंबे समय से इस बस्ती में निरंतर सेवा करता आ रहा है, और आगे भी  समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प जारी रहेगा।
जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने रचा सेवा का उत्सव, गरीबों में बांटे लाई-गुड़, तिलवा

इसके उपरांत संस्था द्वारा सद्भावना पुल पर भी करीब 100 अन्न पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज का मूल उद्देश्य ही गरीबों, असहायों और वंचित वर्गों की मदद करना है और संस्था निरंतर इसी उद्देश्य के साथ कार्य करती रहेगी। 
जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने रचा सेवा का उत्सव, गरीबों में बांटे लाई-गुड़, तिलवा
इस सेवा अभियान में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य शशांक सिंह रानू, दिलीप सिंह, जय कृष्णा साहू (जैकी), विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, अजीत सोनकर, सुनील कनौजिया, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल, जगन्नाथ मोदनवाल, संजय जायसवाल, राजीव गुप्ता, विनय बरौतिया, डॉ. विकास रस्तोगी, रत्नेश जी, शरद टंडन, संजय गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की सफलता पर कार्यक्रम संयोजक देव आनंद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ