जौनपुर: अंजनी प्रजापति ने जेसीआई 2026 के कार्यकारिणी की घोषणा

 
जेसीआई जौनपुर के द्वारा वर्ष 2026 के साधारण सभा की प्रथम बैठक का सफल आयोजन नगर के प्रतिष्ठित होटल में अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रजत जायसवाल के द्वारा आस्था पाठ पढ़ा गया। इसके बाद नवचयनित अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा सदन के समक्ष की, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष क्रमशः रंजीत सिंह सोनू, हफिज शाह, प्रदीप सिंह ,सौरभ बरनवाल, राजकुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरि और अजय नाथ जायसवाल बनाए गए। 
डायरेक्टर का पद क्रमशः श्रेष सेठ , रजत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अजय गुप्ता, संदीप वर्मा, मनीष तिवारी, राज साहू को दिया गया। संस्था के कोऑर्डिनेटर क्रमशः रतन सिकरी ,शुभम जायसवाल, गोविंद साहू को बनाया गया । जेसीरेट चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल को बनाया गया । जेसीरेट कोऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल एवं को कोऑर्डिनेटर श्रुति साहू को बनाया गया तथा जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल बनाई गई। सतीश जायसवाल को सचिव और ताहिर कादरी सोनू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में सभी नवचयनित पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष जेसीआई जौनपुर का 62वां वर्ष है और यह वर्ष इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होना चाहिए।  पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। 
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, एवं वरिष्ठ सदस्य सर्वेश जायसवाल एवं भरत सेठ आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।सभी पूर्व अध्यक्षों ने मिलकर संस्था को एक नई ऊँचाई पर ले जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सचिव सतीश जायसवाल के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ