Mahi Srivastava का नया भोजपुरी गाना 'Saari Leyadi Banaras Se' रिलीज होते ही मचा रहा धूम- Chakradoot

Mahi Srivastava का नया भोजपुरी गाना 'Saari Leyadi Banaras Se' रिलीज होते ही मचा रहा धूम- Chakradoot
Bhojpuri Song: भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुंदरता और अदाकारी का कोई जवाब नहीं। संगीतप्रेमियों के बीच उनका जलवा कायम है। ऐसे माही श्रीवास्तव के मनमोहक अदायगी और नृत्य से सजा हुआ मनोरंजनपूर्ण भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' आडियंस के बीच रिलीज किया गया है। इस सांग को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाया है। उनकी आवाज के जादू पर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव हरे पीले रंग की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी कातिल अदा से चक्कू छुरिया चलाकर सबके दिलों को घायल कर रही है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गीत के बोल जहां बहुत प्यारे हैं और वहीं इसका संगीत बहुत ही मधुर बनाया गया है। 
 
Mahi Srivastava का नया भोजपुरी गाना 'Saari Leyadi Banaras Se' रिलीज होते ही मचा रहा धूम- Chakradoot

इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव किसी को अपनी पत्नी की नई साड़ी देते हुए देखती है तो उसका भी मन नई साड़ी पहनने का होता है। वह अपने हसबैंड को फोन करके कहती है कि...
'राजा हो राजा हमके उपहार चाही जी, गरवा के हार अ सिंगार चाही जी, देखि पर पाटीदार आँख फारस बलम, आपन फेवरिट कलर बतावत तानी, एगो साड़ी लाई जाके बनारस बलम...'



इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'हर एक गाना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह सांग भी दिल के बहुत करीब है। इसका सब्जेक्ट बहुत प्यारा है। इस गाने की शूटिंग करना बहुत मजेदार था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे-अच्छे भोजपुरी गाने बनाती है। रत्नाकर कुमार सर ने भोजपुरी संगीत का एक अलग पहचान बना दिया है, जोकि भोजपुरी सिने जगत के लिए बहुत बड़ी बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

neha powar tools near jaunpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ