सुइथाकला, जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी ईशान त्रिपाठी के गेट 2024 परीक्षा की प्रथम सूची में एनटीपीसी नॉर्थ ईस्टर्न में कार्यकारी प्रशिक्षु पद पर चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इनके पिता क्षेत्र के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में अंग्रेजी प्रवक्ता हैं। माता कविता त्रिपाठी गृहणी व चाचा मनोज त्रिपाठी मिर्जापुर में लेखा परीक्षा अधिकारी (ऑडिट ऑफिसर) हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के लालापुर गांव के एक इंटरमीडिएट कॉलेज, हाईस्कूल जलालपुर अंबेडकर नगर, इंटरमीडिएट संत अतुलानंद इंटर कॉलेज वाराणसी तथा बीटेक नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) सिविल इंजीनियरिंग सिलचर असम से हुई।
इस उपलब्धि पर मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि ईशान त्रिपाठी क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं व प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह सफलता हासिल करके उसने सफलता की मिसाल कायम की है। शिक्षा के क्षेत्र में सुइथाकला की जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में इक अलग पहचान है। शिक्षा की दृष्टि से प्रतिभाओं के मामले में सुइथाकला अत्यंत उर्वर भूमि रही है।
पंडित राम सन्मुख तिवारी, गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू व उत्तर-प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ. रणजीत सिंह व प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि इस सफलता से विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। ईशान कुशाग्र बुद्धि का छात्र रहा है। यह माता-पिता और परिवार द्वारा स्थापित सकारात्मक माहौल का परिणाम है। पिता विनय त्रिपाठी, माता कविता त्रिपाठी व चाचा मनोज त्रिपाठी ने कहा कि हमें उसके कठिन परिश्रम पर पूरा भरोसा था। उसकी मेहनत रंग लायी।
ईशान ने बताया कि परिवार के लोगों ने कभी हमारे मनोबल को गिरने नहीं दिया। प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पांडेय, प्रो. अरविंद सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव,डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ अवधेश मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा, अरुण कुमार मौर्य, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, डॉ. शोभ नाथ यादव, शिवानी सिंह, प्रगति सिंह, प्रीति बरनवाल समेत संकुल के समस्त प्रधानाचार्य व शिक्षक, सुरेश पांडेय, मयंक तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रेम प्रकाश जायसवाल, दुष्यंत मिश्रा, अजय मिश्रा, अनिल सिंह, राजेश उपाध्याय, अनिल दुबे प्रधान, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू संतोष कुमार सिंह, धर्मदेव शर्मा, सुरेश पांडेय समेत संकुल के समस्त प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ