जौनपुर: प्रथम प्रयास में ही अंशिका ने गेट परीक्षा पास करके रचा इतिहास- Chakradoot

जौनपुर: प्रथम प्रयास में ही अंशिका ने गेट परीक्षा पास करके रचा इतिहास- Chakradoot
  • अंशिका की सफलता से क्षेत्र गौरवान्वित: हृदय प्रसाद सिंह 'रानू'
  • प्रोफेसर बन देश की सेवा करना चाहती हैं अंशिका सिंह

सुइथाकला, जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र दुमदुमा गांव निवासी अंशिका सिंह ने गेट इक्सेल 2025 परीक्षा प्रथम प्रयास में ही पास करके सफलता का इतिहास रचा है। इस सफलता से क्षेत्र, परिजनों और सगे -संबंधियों में में खुशी का माहौल है। इनके पिता जितेंद्र बहादुर सिंह (बबलू) क्षेत्र के कॉलेज श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। माता लक्ष्मी  सिंह गृहणी हैं। बड़े भाई अमन सिंह एक लिमिटेड कंपनी में अवर अभियंता हैं। इनकी प्रारंभिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंसेज सुल्तानपुर से स्नातक ( बीएससी) तथा इजाबेला थॉबर्न आईटी कॉलेज लखनऊ से परास्नातक( एमएससी) की पढ़ाई पूरी हुई। उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य प्रेरणा स्रोत श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ रणजीत सिंह को बताया है। अंशिका ने सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपने माता-पिता, भाई, बुआ- फूफा और दोस्तों को दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य  डॉ. रणजीत सिंह की प्रेरणा, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल हुई।

 उन्होंने बताया कि कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते समय परिवार से दूर रहना सबसे बड़ी चुनौती थी। घर की सारी सुविधाएं न मिल पाना यह भी अपने आप में एक अलग चुनौती थी। बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर ही लिया है तो उसको हासिल करने के लिए चुनौती जैसी कोई चीज मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने अध्यनरत छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि रिवीजन, आंसर राइटिंग और नोट्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए और नोट्स में केवल महत्वपूर्ण चीजों को ही शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नेट- जेआरएफ में सफलता प्राप्त करके प्रोफेसर बनना उनके जीवन का सपना है जिसे वह हर हाल में पूरा करेंगी।कहा कि प्रोफेसर बन कर वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहती हैं। बताया कि गणित के सवाल कठिन प्रतीत होते थे जो शिक्षकों से मार्गदर्शन लेकर हल करती थी। माता-पिता ने कहा कि बिटिया ने यह उपलब्धि अर्जित करके उम्मीदों और सपनों को साकार किया है। इसकी इस सफलता पर हमें बहुत  गर्व महसूस हो रहा है। 

Jaunpur Anshika created history by passing GATE exam in the first attempt - Chakradoot

पंडित राम सन्मुख तिवारी, गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय  प्रसाद सिंह रानू ने कहा कि इस सफलता से विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने वाली इस छात्रा से प्रेरणा लेकर अन्य प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को सफलता की तरफ अग्रसर होना चाहिए।

 उत्तर-प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्ध की रही है। उसकी कठिन मेहनत ,कुछ अच्छा करने का जज्बा उसे आगे ले जाएगा जो आज सच साबित हुआ। उन्होंने जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।  उन्होंने कहा कि यह सफलता उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो दिन- प्रतिदिन लक्ष्य प्राप्त करके ऊंचाई की बुलंदियों को छूना चाहते हैं।प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पांडेय, प्रो. अरविंद सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव,डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ अवधेश मिश्रा, विनय त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा, अरुण कुमार मौर्य, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, डॉ. शोभ नाथ यादव, शिवानी सिंह, प्रगति सिंह, प्रीति बरनवाल समेत संकुल के समस्त प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बधाई दी है।

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर
Ads

नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)
Ads

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ