जौनपुर: लोक जनसेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न- Chakradoot

जौनपुर: लोक जनसेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न- Chakradoot Holi Milan and oath taking ceremony of Jaunpur Lok Janseva Foundation Trust concluded- Chakradoot

जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट संस्था का होली मिलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हो गया। यह कार्यक्रम संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय गुप्ता की अध्यक्षता में नगर के साहू धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता बिन्द सदस्य राज्य महिला आयोग, डॉ सीमा सिंह एचआईवी काउंसलर व ज्योति सिंह एसटीआई ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संस्था के छोटे—छोटे बच्चों ने मां सरस्वती वन्दना की सुन्दर प्रस्तुति दिया।

कार्यक्रम का संचालन सत्यम प्रजापति व सहयोगी द्वारिकेश अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम में संस्था के लोगों ने होली गीत के साथ एक—दूसरे गुलाल लगाने के साथ फूलों की होली खेली। ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय गुप्ता ने बताया कि यह संस्था का उद्देश्य गरीब, निर्धन, दिव्यांग बच्चों एवं जरूरतमन्द लोगों के लिये कार्य करती आ रही है। संस्था का अगला मिशन निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करन है जिसके लिये तैयारी शुरू करते हुये पठन—पाठन सामग्री कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को वितरित किया जायेगा। 

इसी क्रम में संस्थापक जी ने ट्रस्ट के जौनपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संस्था का नियुक्ति पत्र के साथ शपथ दिलायी जिसके बाद मुख्य अतिथि गीता बिन्द ने बताया कि संस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय है। संस्था को जो मदद चाहिये, हर सम्भव प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ सीमा सिंह ने बताया कि हम हमेशा सोशल मीडिया के माध्यम से देखते आ रहे संस्था के कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य रहता है। अतिथि के रूप उपस्थित डा. वीपी गुप्ता ने संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। संस्था के होली मिलन समारोह में संरक्षक गीता सिंह, रामभक्त शिवम शर्मा, धुरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ सुनील राय भी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाये। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी अभिषेक मौर्य, निसार अहमद, सतीश निषाद, सत्यम प्रजापति, राजा अग्रहरि, हर्ष वर्मा, विकास यादव, दुर्गेश अग्रहरि, सुशीला यादव, पूनम यादव, रेनू, पूनम गुप्ता, किरन, सपना मौर्या, संयुक्ता मौर्य, अंजली, महिमा सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर
Ads

नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)
Ads

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ