जौनपुर: कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो निश्चित रूप से मिलती है सफलता: खुशहाल सिंह

जौनपुर: कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो निश्चित रूप से मिलती है सफलता: खुशहाल सिंह


  • राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बसंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज की चार छात्राओं को स्वर्ण पदक
  • स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर स्वागत
सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के बसंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककोहिया की चार छात्राओं ने मंगलवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अयोध्या में आयोजित खो- खो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बालक- बालिका प्रतियोगिता अंडर 19 की बालिकाओं का फाइनल मैच वाराणसी और अयोध्या मंडल के बीच हुआ। वाराणसी मंडल की टीम 10 अंकों से विजई हुई। उक्त इंटर कॉलेज की चार छात्राओं सृष्टि यादव, खुशी विश्वकर्मा, दीक्षा प्रजापति व आयुषी प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीतकर सफलता का इतिहास रचा है। विद्यालय की छात्राओं के वापस लौटने पर प्रबंधक खुशहाल सिंह व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह ने ट्रॉफी, मेडल व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जौनपुर: कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो निश्चित रूप से मिलती है सफलता: खुशहाल सिंह

 प्रबंधक ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता से विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का गौरव प्रदेश स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त खेल संसाधनों के अभाव में भी प्रदेश स्तर पर मंडल का नेतृत्व गांव की बेटियों ने किया यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।इससे यह साबित होता है की प्रतिभाएं किसी क्षेत्र की मोहताज नहीं होतीं। उन्होंने विजयी छात्राओं को अन्य छात्र-छात्राओं को  प्रेरणा स्रोत बताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रदेश स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र की होनहार प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं। उन्होंने आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय के सभी बच्चों को प्रेरित किया।विद्यालय की छात्राओं ने विक्रमाजीत सिंह तथा खेल शिक्षक सुरेश चंद्र यादव के नेतृत्व व निर्देशन में यह सफलता हासिल की। संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रेमचंद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, निखिल सिंह,इन्द्र प्रकाश तिवारी , जयनाथ यादव,वरिष्ठ लिपिक ऋषभ यादव, मोनिका गुप्ता , शिवानी सिंह , संगीता सिंह, कमलेश यादव , शिव बहादुर यादव, विजय यादव ,विनय दुबे, आदि ने बधाई दी है।

The Gorgeous Salon, Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur, Khushboo Prajapati (Miss UP Queen), Mobile- 7348283008
Ad


THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad


ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ