- गरीबों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा रत्नप्पा जी से मिलती है: डॉ. संजीव प्रजापति
मुंबई। महाराष्ट्र के पावन धरती पर एक बार फिर भारतीय समता समाज पार्टी का डंका बजा पार्टी के नेतृत्व में संविधान निर्माता पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 116वीं जयंती आनंद हाल डॉनलाइन अचोले रोड नालासोपारा ईस्ट मुंबई में मनाई गई।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कमान संभालने वाले उत्तर प्रदेश प्रदेशध्यक्ष डॉ. संजीव प्रजापति ने कहा कि समाज और देश में समता, एकता और भाईचारा के विचार धारा को आगे बढ़ाते हुए, गरीबों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा रत्नप्पा जी से मिलती है, आने वाले आगामी चुनाव में पार्टी महाराष्ट्र से अपनी प्रत्याशी उतारेगी। समाज के लोगो से निवेदन किया सभी रत्नप्पा जी के विचार धारा पर चले।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलेश प्रजापति, क्रांतिकारी समाजसेवी बाबा प्रजापति, प्रजापति समाज मुंबई के महामंत्री धर्मराज प्रजापति, अखिल प्रजापति कुंभकार के मुख्य महासचिव रमेश प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन प्रजापति, जगदीश प्रजापति, दिलीप प्रजापति, उधम प्रजापति, ज्ञानप्रकाश प्रजापति, पिंटू प्रजापति, सुनील प्रजापति, राकेश प्रजापति, विजय प्रजापति, राकेश, मोहनजी, श्रीनाथ, पंचू, संदीप, राजीव, उमंग यादव, रामपाल सेमत सैकड़ो पार्टी के पदाधिकारी गढ़ मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ