जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य ने सावन एवं तीज उत्सव का कार्यक्रम किया जहां सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक भूमिका में डा. प्रियम्बदा सिंह, डा. प्रियंका श्रीवास्तव, कंचन पाण्डेय, डा. शिल्पी सिंह, अंजू सिंह, प्रियंका पाण्डेय, रविन्दर कौर, सुधा पाण्डेय ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया।
इसके बाद महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत गाया जिसके बाद नई सदस्य रोली श्रीवास्तव ने कजरी गायन किया। तत्पश्चात संस्था की सभी महिला सदस्यों ने संगीतमय अन्ताक्षरी सहित विभिन्न प्रकार की रचनात्मक प्रतिस्पर्धा किया जिसमें थाली सजाओ प्रतियोगिता में शालिनी निगम प्रथम, मीनू श्रीवास्तव द्वितीय, प्रियंका पाण्डेय तृतीय आयीं। चूड़ी डालो प्रतियोगिता में रंगोली सिंह प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय, मीनू श्रीवास्तव तृतीय आयीं। म्यूजिक चेयर में डा. एकता कन्नौजिया प्रथम व साधना जायसवाल द्वितीय स्थान प्राप्त कीं। बच्चों के गेम में दौड़ प्रतियोगिता में उत्कर्ष उपाध्याय प्रथम एवं आलोक सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किये। गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में उत्कर्ष उपाध्याय प्रथम एवं अपेक्षा सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किये।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शौर्य निरन्तर सेवा और संस्कार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं द्वारा आयोजित आज का यह कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय है। अन्त में मुख्य अतिथि सहित निर्णायक मण्डल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा संस्था की सभी महिला सदस्यों को श्रृंगार सामग्री उपहार स्वरूप दिया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर डा. पूनम सिंह, सावित्री सिंह, निशा गिरि, जया सिंह, रीना उपाध्याय, सरस्वती पाण्डेय, वन्दना सरकार, शालिनी श्रीवास्तव, खुशबू निगम, अनीता सिंह, सुस्मिता सिंह, ज्योसना साहू, कंचन मिश्रा, बबिता उपाध्याय सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ