जौनपुर: जिला वालीबाल संघ की चयन प्रक्रिया सम्पन्न

- अश्वनी सिंह अध्यक्ष एवं विजय बागी चुने गये सचिव

जौनपुर। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन से सम्बद्ध जिला वालीबाल संघ जौनपुर की चयन प्रक्रिया रविवार को दोपहर 12 बजे से मंगलम् लॉन मियांपुर के प्रांगण में शुरू हुई।

इस दौरान जनपद की 15 टीमों के कोच एवं मैनेजर उपस्थित रहे जहां जिला वॉलीबाल संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन सी.पी. सिंह एवं इलाहाबाद से आये अन्तर्राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाडी दिनेश पाण्डेय रहे।

दोनों पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी चुनी गयी जिसके अनुसार अध्यक्ष अश्वनी सिंह, अवै. सचिव विजय सिंह ‘बागी’, कोषाध्यक्ष संजय यादव, अधि. उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, वीरेन्द्र यादव, आजाद चन्द्रशेखर उपाध्याय चुने गये। साथ ही संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी उमाशंकर यादव, शैलेन्द्र, श्वेता सिंह, विक्रम सिंह, अजय सिंह, को सौंपी गयी।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में संजय राय, वीरेन्द्र सिंह, मीनाक्षी सिंह, आनन्द सिंह शामिल किये गये। चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ जिसके बाद दिनेश पाण्डेय ने बॉलीबाल संघ के बारे में विस्तार से चर्चा किया। साथ ही वॉलीबाल खेल के विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श भी किया गया। इसी क्रम में रमेश चन्द्र सिंह एवं कमलेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। इसके पहले उपस्थित लोगों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। अन्त में अश्वनी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमलदेव तिवारी, संजय राय, विक्रम सिंह, हर्ष सिंह, सुरेश यादव, वीरेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव, सुभाष सिंह, बाबी उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, पंकज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ