जौनपुर: कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण से सफलता सुनिश्चित: डॉ. रमेश चंद्र यादव

जौनपुर: कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण से सफलता सुनिश्चित: डॉ. रमेश चंद्र यादव  Jaunpur Success is ensured by hard work and complete dedication towards the goal Dr. Ramesh Chandra Yadav
  • हर्ष यादव ने जिले में स्थापित किया एक अलग कीर्तिमान: अरविंद कुमार
  • यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का विद्यालय में स्वागत

रामनरेश प्रजापति
खुटहन, जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 96.67% अंक हासिल करने वाले ग्राम विकास इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष यादव ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करके सफलता का परचम लहराया है। हाई स्कूल परीक्षा में जिले में अलग पहचान बनाने वाले छात्र का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ रमेश चंद्र यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण हो तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल और छात्र की मेहनत को सराहा। प्रबंधक ने कहा कि इस सफलता से विद्यालय परिवार और पूरा क्षेत्र  गर्व महसूस कर रहा है। छात्र के माता-पिता और क्षेत्र सहित विद्यालय परिवार का  सम्मान जनपद स्तर पर  बढ़ा है। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि ऐसी होनहार प्रतिभा से विद्यालय का जनपद में कीर्तिमान स्थापित हुआ है। 

प्रधानाचार्य ने छात्र की प्रखर मेधा की सराहना की। शिक्षकों सुनील कांत तिवारी, राम इकबाल यादव, ईश्वरदेव यादव, लाल बहादुर यादव, लाल बिहारी यादव, सतिराम यादव, विनय कुमार वर्मा, ओम प्रकाश यादव, जय हिंद यादव, सुनील कुमार, संजय कुमार, धर्मदेव यादव, केशव मौर्य, रविंद्र गुप्ता, शिवलाल यादव, दीपचंद देवेंद्र प्रजापति आदि लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ