जौनपुर: गरीबों व असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म: डॉ.विनोद



अवधूत कुटी आश्रम में वितरित किया गया कंबल

सिकरारा जौनपुर। क्षेत्र के ग्रामसभा खानापट्टी अवधूत कुटी आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद कुमार व श्रीमती डॉक्टर अंजु ने अपने हाथों से 211 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल बांटा। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान आश्रम के आचार्य दिलीप पारीक ने बताया कि  अघोर गुरु  पीठ बनौरा रायगढ़ संत परम पूज्य बाबा प्रियदशर््ाी राम के मार्गदर्शन में जनकल्याण हेतु द्वारा हर साल इस आश्रम में आशीर्वाद हॉस्पिटल के सौजन्य से कंबल वितरण का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार ने कहा कि असहायों और गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। लगातार पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए यह पुनीत कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार सिंह, प्रधान ओमप्रकाश यादव, मुकेश कुमार एडवोकेट,अवधेश सिंह, राजकुमार मौर्य, जितेंद्र बहादुर सिंह, सत्यनाथ सिंह, अमलेश कुमार सिंह, सुनील कन्नौजिया व सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ