जौनपुर: जिले का कार्यकाल रहेगा हमेशा याद:अनुज झा


🔸डीएम को कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई 

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के स्थानांतरण होने के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में  किए गए कार्यों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद जौनपुर का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।  उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनमानस के साथ शालीनता एवम गंभीरतापूर्वक उनकी बातो को सुनकर उनकी समस्याओं के निस्तारण करने को कहा। इस अवसर  पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदशर््ान एवम निर्देशन में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उनके साथ बिताये गये अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए कहा गया कि उन्होंने उनके कार्यकाल में जो भी सीखा उनके आगे के सेवाकाल में बहुत ही उपयोगी होगा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विदाई समारोह के दौरान जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ, मोमेण्टों आदि भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सीडीओ तेजा सीलम, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षैवर चौहान, सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह, समस्त उपजिलाधिकारीगण, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, जिला विकास अधिकारी वीके यादव जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय,सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ