- कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने वाले समर्पित शिक्षक थे जगदंबा प्रसाद पाल: हृदय प्रसाद सिंह
रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य जगदंबा प्रसाद पाल के निधन पर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन हुआ। आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने पूर्व शिक्षक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रबंधक ने कहा कि वह अपने कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने वाले और समर्पित शिक्षक थे। बिना भय उत्पन्न किये छात्रों के मन-मस्तिष्क में विषय वस्तु को स्थापित करने में वह कुशल थे।
पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने उन्हें एक व्यवहार कुशल,समाज सेवा से सरोकार रखने वाला शिक्षक बताया। उनके निधन से पूरे विद्यालय परिवार को क्षति पहुंची है।ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि वह एक कुशल शिक्षक, सीधे-सरल, विनम्र और अनुशासन प्रिय शिक्षक थे। सभी छात्र-छात्राओं के लिए वह अत्यंत प्रिय थे। उनका निधन विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर संतोष सिंह, विनय त्रिपाठी, संतोष कुमार, अजय सिंह, धर्मदेव शर्मा, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, अरुण मौर्य, देवेंद्र चौधरी, प्रगति सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, अमृतलाल विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, दिनेश सिंह, मनीष दुबे, सुरेश उपाध्याय, ओमप्रकाश पटेल, रमाकांत पाल, प्रीति बरनवाल,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ