फाइटर की सक्सेस के लिए तिरुमाला मंदिर पहुंची दीपिका





मुंबई. दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका अपनी बहन के साथ भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। कल शाहरुख फिर शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए गए। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण देव दर्शन करने तिरुमाला मंदिर पहुंची हैं। 
यह मंदिर विष्णु के एक रूप वेंकटेश्वर को समर्पित है। माना जाता है कि उन्होंने कलियुग की आपदाओं से छुटकारा पाने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया है। इसलिए इस स्थान का नाम कलियुग वैकुंठ पड़ा। अब दीपिका के भगवान के दर्शन करने और अपनी आने वाली फिल्म की सफलता पर हाथ रखने की चर्चाएं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ