जौनपुर: केक काटकर मनाया गया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि 'गुरुजी' का जन्मदिन


रामनरेश प्रजापति 
शाहगंज। सुईथाकला  के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी का 50  वाँ जन्म दिवस  अत्यंत धूमधाम से ब्लॉक मुख्यालय स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में  अधिकारियों कर्मचारियों,ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनाया। खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को जन्मदिवस के अवसर पर दीर्घायु, स्वस्थ, खुशहाल व समृद्धशाली जीवन के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।बीडीओ ने  'गुरुजी' को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन मनाने के लिए भारी संख्या में ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दीर्घजीवी होने के लिए ईश्वर से कामना की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने उपस्थित अधिकारियों- कर्मचारियों ,ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के भारी तादाद में उपस्थित होकर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर  जेई अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा प्रणय तिवारी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष द्वै सुधाकर सिंह व डॉ. रणंजय सिंह, ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र शाह , बृजेश वर्मा बीडीसी ,राजेश  बिंद क्षेत्र पंचायत सदस्य,अजय चौधरी प्रधान,संजय सिंह भाजपा नेता,प्रशांत पांडेय, अजय चौधरी पंचम  बिंद,मोनू पांडेय प्रधान, गोरे, संतोष यादव, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ