जौनपुर: भाजयुमो ने आयुष्मान भव: योजना के तहत किया रक्तदान

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयुष्मान भव: योजना के अन्तर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पीएम मोदी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को भाजयुमो द्वारा शिविर में जिले के सभी मंडलों के 82 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिसमें इंडियन मेडिकल एशोसियेसन में 28 यूनिट, बदलापुर में 33 यूनिट, शाहगंज में 21 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।


मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक श्रीवास्तव, धनन्जय सिंह उपस्थित रहे और बदलापुर में मुख्य अतिथि रमेश मिश्रा विधायक बदलापुर एवं भाजपा महामंत्री सुनील तिवारी उपस्थित रहे। तो वहीं शाहगंज में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित रहे।

रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सरोज, अजय यादव, विजय कश्यप, अभिषेक सिंह परमार, अंशुमान सिंह गोल्डी,अभिषेक सिंह मोनू, प्रशान्त सिंह मोहित, सचिन तिवारी, नीरज मौर्य, श्रवण सिंह, राजकेशर सिंह, अरु ण यादव, वंस श्रीवास्तव, सचिन सेठ, मनीष राघव, रूपेश गुप्ता मोनू, सशिकांत पांडेय, विनय साहू, आशुतोष सिंह, देव आनंद सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा ,हिमांशु सिंह, शिवम अस्थाना, विशाल कुमार, सत्यानंद सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मोहित, विजय आनंद सिंह, पवन कुमार यादव, आशीष कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह,सुनील गुप्ता, दैविक कौशिक, रूपेंद्र सोनकर, अंगद वर्मा, विकास चौधरी, दिलीप सेठ, महेंद्र, उपकार सेठ, अरु ण कुमार, प्रदुम गुप्ता, रोहित, राजन मौर्य, शुभम, अर्जुन, कुशाग्र गुप्ता, ऋषभ अग्रहरि, आशीष अग्रहरी, शुग्रजीत आर्य, सूरज अग्रहरि, अजीत सोनी आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ