जौनपुर: रेस में प्रथम स्थान मिलने पर दी गयी बधाई

जौनपुर। जनपद न्यायालय में सेवारत न्यायिक अधिकारी, सिविल जज (सीडिए) एफटीसी श्रीमती स्मृति चौरसिया द्वारा लखनऊ में 23 व 24 सितम्बर को आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारियों के 24वें खेल महोत्सव वर्ष-2023 में एथलेटिक्स इवेन्ट में 100 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किये जाने पर न्यायिक अधिकारियों में अत्यधिक हर्ष एवं उल्लास व्याप्त है।

 इस अवसर पर श्रीमती स्मृति मेडल के साथ स्मृति चौरसिया को जनपद न्यायाधीश श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा बधाई एवं सतत प्रयास के माध्यम से भविष्य के लिए अधिक उपलब्धियाँ अर्जित करने हेतु शुभकामनाएं दी गयी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ